फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police case filed against 10 people in case of Electricity department employee beaten up video viral

Azamgarh News: बिजली विभाग के कर्मी की पिटाई, वीडियो वायरल; 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Mar 2025 07:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 28 Mar 2025 07:52 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बिजली कर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Azamgarh police case filed against 10 people in case of Electricity department employee beaten up video viral
बिजली विभाग के कर्मी की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर गांव में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां ग्रामीणों ने बिजली विभाग के संविदा कर्मी कपिल देव यादव की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण लाइनमैन को घेरकर उस पर हमला कर रहे हैं। पीड़ित कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले बिजली विभाग ने कटघर गांव में बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें कई लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए थे। शुक्रवार को जब कपिल देव यादव गांव में बिजली का फॉल्ट ठीक करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि काटे गए कनेक्शन को ग्रामीणों ने दोबारा जोड़ लिया था। इसकी जानकारी उन्होंने वीडियो बनाकर अपने अधिकारियों को भेज दी। 
विज्ञापन


इसके बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कपिल देव यादव ने गंभीरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने रामखेलावन, सरोज, बृजेश व खिलाड़ी सहित कुल 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले निजामाबाद थाना क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान कर्मचारियों पर हमला हुआ था। इन घटनाओं से बिजली विभाग के कर्मचारियों में डर का माहौल है, और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
 
क्या बोली पुलिस
संविदा लाइनमैन कपिलदेव यादव की शिकायत पर चार नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। -बसंत लाल, थानाध्यक्ष गंभीरपुर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed