{"_id":"62149bab9fd8da3bae6796f8","slug":"azamgarh-poisonous-liquor-case-police-arrested-seven-people-including-four-nominees-13-people-have-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ जहरीली शराब कांड : चार नामजद सहित सात लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, 13 लोगों की हो चुकी है मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ जहरीली शराब कांड : चार नामजद सहित सात लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, 13 लोगों की हो चुकी है मौत
Tue, 22 Feb 2022 01:45 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:45 PM IST
सार
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी ठेके में मिलावटी शराब आती कहां से थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में माहुल में हुए जहरीली शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शराब कांड में चार नामजद सहित सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की चार टीमें गठित कर दबिश दे रही हैं। जहरीली शराब पीने से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत की ही बात मान रहा है। अस्पताल में 45 लोग भर्ती हैं। छह आईसीयू में भर्ती थे, जिसमें पांच लोगों की स्थिति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
वहीं आजमगढ़ पुलिस सरकारी देसी शराब ठेके के मालिक और सपा के विधानसभा प्रत्याशी रमाकांत यादव के रिशतेदार रंगेश यादव और उसके तीन सेल्समैनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिरकार सरकारी ठेके में मिलावटी शराब आती कहां से थी।