आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: पुलिस की कार्रवाई जारी, दो आरोपी गिरफ्तार, घोषित है 25-25 हजार का इनाम
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस ने श्रीकांतपुर मोड़ के पास से बृहस्पतिवार की रात 25 हजार के इनामी मो. सहबाज पुत्र मो. रियाज निवासी फत्तनपुर थाना पवई को गिरफ्तार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के अहरौला थाना के माहुल कस्बे में हुए जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। एक को देवगांव कोतवाली और दूसरे को फूलपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है।
इनमें से एक के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। जहरीली शराब कांड के बाद रूपईपुर में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। इस दौरान पुलिस ने सात को गिरफ्तार कर लिया था जबकि छह मौके से फरार हो गए थे। इनमें चार सगे भाइयों के अलावा दो अन्य शामिल थे।
फरार सगे भाइयों पर डीआईजी ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। इनमें से एक इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं 25-25 हजार के इनामी दो वांछित को बृहस्पतिवार की रात देवगांव और फूलपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस ने श्रीकांतपुर मोड़ के पास से बृहस्पतिवार की रात 25 हजार के इनामी मो. सहबाज पुत्र मो. रियाज निवासी फत्तनपुर थाना पवई को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
वहीं फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दूसरे 25 हजार के इनामी सलमान पुत्र इरशाद निवासी महुला थाना अहरौला को ओदपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर दिया गया है।
21 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर एएसटी प्रभारी मुबारकपुर मुनीर एवं एएसटी प्रभारी जर्रार अहमद निजामाबाद को तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोडल अधिकारी विजय शंकर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह दोनों कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। बताया कि यदि 24 घंटे के अंदर जवाब नहीं देते हैं तो इनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर गड़ी कार्रवाई की जाएगी ।