फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Poisonous Liquor Case: Police action continues, two absconding accused arrested

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: पुलिस की कार्रवाई जारी, दो आरोपी गिरफ्तार, घोषित है 25-25 हजार का इनाम

Fri, 25 Feb 2022 06:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Feb 2022 06:31 PM IST
सार

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस ने श्रीकांतपुर मोड़ के पास से बृहस्पतिवार की रात 25 हजार के इनामी मो. सहबाज पुत्र मो. रियाज निवासी फत्तनपुर थाना पवई को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Azamgarh Poisonous Liquor Case: Police action continues, two absconding accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ के अहरौला थाना के माहुल कस्बे में हुए जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। एक को देवगांव कोतवाली और दूसरे को फूलपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन


इनमें से एक के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। जहरीली शराब कांड के बाद रूपईपुर में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। इस दौरान पुलिस ने सात को गिरफ्तार कर लिया था जबकि छह मौके से फरार हो गए थे। इनमें चार सगे भाइयों के अलावा दो अन्य शामिल थे।

विज्ञापन

फरार सगे भाइयों पर डीआईजी ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। इनमें से एक इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं 25-25 हजार के इनामी दो वांछित को बृहस्पतिवार की रात देवगांव और फूलपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस ने श्रीकांतपुर मोड़ के पास से बृहस्पतिवार की रात 25 हजार के इनामी मो. सहबाज पुत्र मो. रियाज निवासी फत्तनपुर थाना पवई को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

वहीं फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दूसरे 25 हजार के इनामी सलमान पुत्र इरशाद निवासी महुला थाना अहरौला को ओदपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन

21 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

अपराधियों की नकेल कसने को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत 21 अपराधियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। ये सभी अवैध शराब, गोतस्करी व चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं। कुल 21 अपराधियों को गैंगस्टर में पाबंद किया गया है जिसमें नौ जेल की सलाखों के पीछे हैं।

दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर एएसटी प्रभारी मुबारकपुर मुनीर एवं एएसटी प्रभारी जर्रार अहमद निजामाबाद को तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोडल अधिकारी विजय शंकर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह दोनों कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। बताया कि यदि 24 घंटे के अंदर जवाब नहीं देते हैं तो इनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर गड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed