फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News Uncle with sons killed husband woman alleges case filed against eight people

Azamgarh News: चाचा ने बेटों के साथ मिल पति को मार डाला..., महिला ने लगाया आरोप; आठ के खिलाफ मुकदमा

Mon, 17 Mar 2025 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 07:52 PM IST
सार

आजमगढ़ के भोगईचा गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने अहराैला थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आपसी विवाद में उसके पति की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Azamgarh News Uncle with sons killed husband woman alleges case filed against eight people
आजमगढ़ के अहराैला थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के भोगईचा गांव की रहने वाली महिला ने चाचा और उनके पुत्रों पर पति को पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही विषाक्त पदार्थ खिलाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों में आपसी विवाद को ही हत्या का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सुनील पांडेय की पत्नी अंजलि ने पति को पीटकर और विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

अंजलि ने बताया कि रविवार शाम 5.30 बजे उसके पति सुनील पांडेय घर से साइकिल से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह रामसकल पांडेय के घर के सामने पहुंचे तभी साइकिल का चेन उतर गई। वह चेन चढ़ाने के लिए उतरे कि आठ आरोपियों ने घेर लिया। इसके बाद उन्हें मारने-पीटने लगे। इसके बाद घर में सुनील को उठा ले गए।
विज्ञापन


बेरहमी से पीटने के बाद जहरीला पदार्थ खिला दिए। घटना की सूचना 112 पर दी गई। मौके पर 108 एंबुलेंस भी पहुंची और सुनील पांडेय को अचेतावस्था में सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने सुनील पांडेय को मृत घोषित कर दिया। सुनील पांडेय के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी अंजलि पांडेय की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में रामसकल पांडेय, रामदरश पांडेय, रवि पांडेय, विशाल पांडेय, श्रवण, प्रियंका, कमलावती और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed