फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh news

रवि किशन निजामाबाद की महफिल में जमाएंगे रंग

Thu, 05 Dec 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
azamgarh news
निजामाबाद। तहसील में सात-आठ दिसंबर को आयोजित होने वाले आजमगढ़ महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से जारी है। महोत्सव में झाकियों के माध्यम से जहां क्षेत्र के इतिहास को दर्शाया जाएगा, वहीं भोजपूरी गायक एवं अभिनेता रवि किशन की सुरीली आवाज से महफिल भी जोश भरा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में सात दिसंबर से महोत्सव की धूम मचने वाली है। तैयारी पूरी हो चुकी है। महोत्सव में भाग लेने के लिए कलाकार भी लगभग तय हो चुके हैं। निजामाबाद में आजमगढ़ महोत्सव राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण और खेल चक कस्बा निजामाबाद में आयोजित किया जाएगा। निजामाबाद के इतिहास को झांकियों के रूप में और वीडियो क्लिप के माध्यम से जनता को दिखाया जाएगा। तरह-तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम आल्हा, बिरहा,जांघिया, जोगीरा, भंवरिया, धोबिया लोक तीम पर होंगे। खेलकूद में कुश्ती,रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, लंबी दौड़ आदि का भी आयोजन किया गया है। ऐतिहासिक गुरद्वारा चरण पादुका साहिब के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह के सहयोग से गुरु नानकजी की झांकी निकाली जाएगी। गतका पार्टी अपना प्रदर्शन करेगी। नगर कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। शहीद सम्मान समारोह का भी आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया है। कवि सम्मेलन और मुशायरे की महफिल भी जमेगी। झांकी, रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी होंगी। लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन अपनी प्रस्तुति से सबी को रिझाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। विद्यालयों की ओर से सरस्वती मां, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, विवेकानंद, महात्मा गांधी की झांकी निकाी जाएगी। पॉलिथीन का प्रयोग न करने के का संदेश देती भी झांकी होगी। झाकियां नगर के विभिन्न चौराहों से होकर तहसील मुख्यालय, नई सड़क, सब्जी मंडी, मुख्य मार्ग से होते हुए राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पहुंचेगी। नगर को लाइट से सजाया जाएगा। एसडीएम निजामाबाद प्रियंका प्रियदर्शनी के साथ-साथ नगर पंचायत निजामाबाद के ईओ प्रहलाद पांडे के सहयोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के लिए करें आवेदन
आजमगढ़। महोत्सव में जिला प्रशासन की ओर से चित्रकला, मेहंदी, रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। क्रिएटिव टीम की नोडल डॉ. लीना मिश्रा और सहसंयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय सांस्कृतिक, साहित्यिक, भौगोलिक, प्राकृतिक परिदृश्य रखा गया है। इसमें कोई भी प्रतिभाग कर सकता है। इसमें विषय के अनुसार की गई फोटोग्राफी का प्रिंट जमा करना है। 50 फोटोग्राफ की आजमगढ़ महोत्सव में प्रदर्शनी लगेगी। चयनित विजेताओं को इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगर में हुआ फाइनल ऑडिशन
तरवां। मेंहनगर तहसील में 7-8 दिसंबर को होने वाले महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के निर्देशन में विद्यालयी ऑडिशन लेने के क्रम में मेंहनगर, तरवां और पल्हना ब्लाक के डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों का हुआ बुधवार को ऑडिशन हुआ। चयन का परिणाम गुरुवार को घोषित किया जाएगा। चयनकर्ताओं में मुख्य रूप से क्रिएटिव टीम के सह प्रभारी वर्षम सिंह, अंकित, प्रांजल राय, सुनील व शिक्षकगण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed