फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh news

दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं, मैकेनेजिम सपोर्ट की आवश्यकता

Thu, 05 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
azamgarh news
पल्हनी। विश्व दिव्यांगता दिवस पर डीएम नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरौली में आयोजित एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैम्प के संचालन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। दिव्यांग बच्चों ने सरस्वती वन्दना, सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी प्रस्तुत कर मन मोह लिया। दिव्यांग हेमन्त ने ‘‘हम भी खिलेंगे बनकर फूल’’ गीत प्रस्तुत किया। स्वच्छता पर नाटक की प्रस्तुति दोकर सभी को चकित कर दिया। एजुकेशनल प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

अध्यापक त्रिवेणी के निर्देशन में छात्र मूकबाधिर अक्षय ने संकेत के माध्यम से जिलाधिकारी का नाम लिखा गया और दृष्टिबाधित हिमांशु गिरी ने ब्रेल लिपि में अपना तथा जिलाधिकारी का नाम लिखा। डीएम ने कहा कि देश में लगभग दो करोड़ दिव्यांग बच्चे हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इन बच्चों को भी साथ लेकर चलें। अपील की कि इन दिव्यांग बच्चों को सहानुभूति नहीं, बल्कि मैकेनेजिम सपोर्ट करने की आवश्यकता है। तभी इन बच्चों का विकास सम्भव है। ये बच्चे स्नेह-प्यार की भाषा अच्छी तरह से समझते हैं, इनको सहयोग और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। अध्यापकों से कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोई उपकरण या कास्ट्यूम की जरूरत हो तो उसको बताएं, उसको मैं अपने वेतन से उपलब्ध कराऊंगा।
विज्ञापन

सुलेख प्रतियोगिता में प्रिन्स प्रथम, रामाश्रेय द्वितीय तथा मनुराग तृतीय स्थान, कला प्रतियोगिता में शिवम यादव प्रथम, अक्षय कुमार द्वितीय तथा मनीष तृतीय, गायन प्रतियोगिता में चन्दन प्रथम, हेमन्त द्वितीय तथा सत्यम तृतीय, निबन्ध प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, रीतू द्वितीय तथा शिवम द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन भरत यज्ञ मिश्र ने किया। बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, वार्डेन अर्चना, संतोष कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed