फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh news

मोबाइल और गैस के दामों में वृद्घि पर निकाला प्रतिरोध मार्च

Wed, 04 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
azamgarh news
आजमगढ़। उपभोक्ता मंच के तत्वावधान में मोबाइल दरों की भारी वृद्धि के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर जनप्रतिरोधी मार्च निकाला गया। इसमें सपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मार्च के बाद प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रतिरोध मार्च का जुलूस कलेक्ट्रेट से निकलकर कलेक्ट्रेट चौराहा, नेहरू हाल, एसपी ऑफिस होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। जहां मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिक जब आविष्कार करता है तो उसका उद्देश्य मुनाफा का पहाड़ खड़ा करने का नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर व सुगम बनाने का होता है।
विज्ञापन

दूर संचार क्रांति से देश-दुनिया व समाज को जानने, समझने, शिक्षा, संस्कृति, सभ्यता के आदान-प्रदान, बिजनेस-व्यापार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है। विज्ञान के इस महत्वपूर्ण वरदान को जन-जन तक सस्ता, सुलभ और निशुल्क पहुंचाने की जरूरत लोक कल्याणकारी राज्य की जिम्मेदारी है। इसको और मंहगी करके उपलब्ध सुविधा छीनने का षडयंत्र निंदनीय है। बढ़ी दर को वापस लेने के लिए आजमगढ़ उपभोक्ता मंच आंदोलन चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों ने गैस दरों में हुई भारी वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सत्यदेव पाल, जयप्रकाश नारायण, डा. रवींद्र नाथ राय, तेज बहादुर, राहुल, दान बहादुर मौर्य, शिवसागर यादव, रमेश, महताब आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed