{"_id":"5de6b0048ebc3e54e60d0265","slug":"azamgarh-news-azamgarh-news-vns497826186","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर के मद्देनजर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर के मद्देनजर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। छह दिसंबर को विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी पर भी जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिलाधिकारी ने छह दिसंबर को देखते हुए एक बार फिर जिले में जोनल सेक्टर स्कीम के तहत मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दिया है।
पूरे जिले को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही एक पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक थाना क्षेत्रों को एक से दो सेक्टरों में बांटा गया है।
प्रथम जोन के प्रभारी एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी होंगे। इस जोन में आने वाले मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट भूमि संरक्षण अधिकारी व बीडीओ सठियांव होंगे। जहानागंज में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जीयनपुर में बीडीओ अजमतगढ़, सिधारी में जिला उद्ययान अधिकारी शहर कोतवाली में बीएसए व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कंधरापुर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवगांव में बीडीओ पल्हना, मेहनाजपुर में जिला विपणन अधिकारी, मेंहनगर में बीडीओ मेंहनगर व तरवां में जिला पंचायत राज अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में दूसरे जोन के प्रभारी सीआरओ व एसपी ग्रामीण को दी गई है। इस जोन के रानी की सराय में उपकृषि निदेशक, बरदह में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, गंभीरपुर में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, निजामाबाद में बीडीओ तहबरपुर, सरायमीर में जिला विकास अधिकारी व अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2, तहबरपुर में पूति निरीक्षक तहबरपुर, फूलपुर में बीडीओ फूलपुर व जिला कृषि अधिकारी, पवई में जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास), व दीदारगंज में बीडीओ मार्टीनगंज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीसरे जोन में प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व व एसपी यातायात को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस जोन के अतरौलिया में बीडीओ कोयलसा, अहरौला में खंड शिक्षाधिकारी, कप्तानगंज में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड, रौनापार में अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, बिलरियागंज में बीडीओ बिलरियागंज व महराजगंज में बीडीओ महराजगंज को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। डीएम ने बताया कि अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी इन्हीं सेेक्टर व जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी।