फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Mrder News tday Man shot dead while sleeping in house

UP News: आजमगढ़ में सोते समय शख्स की गोली मारकर हत्या, आधी रात के बाद घर में घुस कर बदमाशों ने की वारदात

Tue, 04 Nov 2025 09:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Nov 2025 09:58 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में सोमवार की देर रात में घर में घुसकर बदमाशों ने बरामदे में सो रहे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
Azamgarh Mrder News tday Man shot dead while sleeping in house
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव में सोमवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब घर के बरामदे में सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रामजीत (50) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों को सांत्वना व गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी मुताबिक रात करीब तीन बजे कुछ अज्ञात लोग घर में घुस गए और सो रहे रामजीत पर गोली चला दी। परिजन घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर तहबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। 
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Varanasi: लावा परछन का सपना रह गया अधूरा, बहन की शादी से 21 दिन पहले गंगा में डूबा भाई; इकलौता बेटा था यातिश
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मृतक रामजीत की कोई संतान नहीं थी और वह अपने भाइयों के परिवार के साथ रहता था। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed