फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh in news again due to arrest of IS terrorist Rizwan

Azamgarh News: आईएस आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी से फिर चर्चा में आजमगढ़

Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh in news again due to arrest of IS terrorist Rizwan
यह पहला मौका नहीं जब आजमगढ़ जिले के किसी आतंकवादी की गिरफ्तारी हुई हो। इसके पहले अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट, मुंबई ब्लास्ट, वाराणसी ब्लास्ट और टी-सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की हत्या और बाटला हाउस एनकाउंटर में भी आजमगढ़ के युवकों का नाम आया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व एनआईए ने मुबारकपुर क्षेत्र से एक आतंकी सबाउद्दीन को गिरफ्तार भी किया था। अब एक बार फिर रिजवान का नाम सामने आने के बाद जिला सुर्खियों में आ गया है। हालांकि रिजवान के आजमगढ़ निवासी होने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कनेक्शन मामले में खुफिया एजेंसियों ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें शामिल रिजवान को आजमगढ़ से जुड़ा बताया जा रहा है। लोग अपने-अपने तरह से रिजवान की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाटला कांड में जिले के कई युवा जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए तो कई अभी भी फरार हैं। वहीं एक साल पूर्व ही आईएसआईएस से जुड़े आतंकी सबाउद्दीन को एनआईए ने मुबारकपुर से गिरफ्तार किया था। अब रिजवान का नाम सामने आया है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मोहम्मद रिजवान अशरफ पुत्र नजीब अशरफ निवासी खैलदार मोहल्ला मुस्लिम इंटर कॉलेज के पास फतेहपुर सिटी जनपद फतेहपुर का मूल निवासी है। वर्ष 2001 में जमातुल फला बिलरियागंज में एडमिशन लेकर 2008 तक अलीम कोर्स (इंटर के समक्ष) तक पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस फतेहपुर चला गया। यह जानकारी मदरसा के प्रबंधक के द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed