फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: GST raids continue for the second day, battery showroom raided

Azamgarh: दूसरे दिन भी GST टीम की छापेमारी जारी, बैटरी के शोरूम में पड़ा छापा, मचा हड़कंप

Tue, 06 Dec 2022 04:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 06 Dec 2022 04:11 PM IST
सार

सोमवार को शहर के गुलामी का पुरा मुहल्ले में नेहा फर्नीचर पर स्टेट जीएसटी की टीम द्वारा डिप्टी कमिश्नर राजनाथ तिवारी के नेतृत्व में छापा मारा गया था। वहीं मंगलवार को टीम ने पहाड़पुर स्थित एक्साइड बैटरी के शोरूम अमर मोटर्स पर छापामारी की।

विज्ञापन
Azamgarh: GST raids continue for the second day, battery showroom raided
Azamgarh: दूसरे दिन भी GST टीम की छापेमारी जारी, बैटरी के शोरूम में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेट जीएसटी की टीम द्वारा मंगलवार को छापामारी की कार्रवाई की गई। सोमवार को शहर के गुलामी का पुरा स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर छापा मारा गया था वहीं मंगलवार को टीम ने पहाड़पुर स्थित एक्साइड बैटरी के शोरूम के अभिलेख को खंगाला। जीएसटी छापेमारी की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ भी दुकान के बाहर जुट गई थी। 

विज्ञापन

सोमवार को शहर के गुलामी का पुरा मुहल्ले में नेहा फर्नीचर पर स्टेट जीएसटी की टीम द्वारा डिप्टी कमिश्नर राजनाथ तिवारी के नेतृत्व में छापा मारा गया था। वहीं मंगलवार को टीम ने पहाड़पुर स्थित एक्साइड बैटरी के शोरूम अमर मोटर्स पर छापामारी की। इस फर्म द्वारा रिकार्ड में हेराफेरी किए जाने व जीएसटी की चोरी की शिकायत स्टेट जीएसटी को मिली थी। इस शिकायत व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर जीएसटी राजनाथ तिवारी के नेतृत्व में टीम मंगलवार को लगभग 11 बजे अमर मोटर्स शोरूम पर पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही फर्म पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। टीम एक-एक कर फर्म के रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। डिप्टी कमिश्नर राजनाथ तिवारी ने बताया कि गोपनीय सूचना व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम ने फर्म पर छापेमारी किया है। फिलहाल रिकार्डो की जांच पड़ताल की जा रही है। यदि फर्म के रिकार्ड में कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी पायी गई तो निश्चित तौर पर जीएसटी एक्ट के तहत फर्म व फर्म संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। लगभग दो घंटे तक कार्रवाई के दौरान शोरूम के बाहर भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed