{"_id":"60edcca48ebc3e22246ae34f","slug":"azamgarh-girl-raped-and-video-made-viral-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : युवती से दुष्कर्म कर वीडियो कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : युवती से दुष्कर्म कर वीडियो कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ पड़ोस के युवक ने संबंध बनाया और चोरी छिपे उसका वीडियो भी बना लिया। युवक ने जब उसके साथ पुन: संबंध बनाने की बात कही तो युवती ने इंकार कर दिया। इस पर उसने युवती के साथ बनाए हुए वीडियो को वायरल कर दिया। युवती ने थाने पर नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की दी तहरीर में युवती ने बताया कि आरोपी युवक पड़ोस का ही रहने वाला है। उसका नाम इम्तियाज अहमद है। उसने उसकी एक अश्लील फोटो खींच लिया और उसे दिखा कर जबरन उसके साथ संबंध बनाया। जिसका उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह पुन: संबंध बनाने का दबाव बनाने लगाया। उसने जब विरोध किया तो वीडियो दिखा कर वायरल कर देने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद भी युवती ने जब संबंध बनाने से इंकार किया तो युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से युवती अवसाद से ग्रस्त हो गई। सोमवार को परिजनों के साथ थाने पर पहुंच कर इम्तियाज के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी युवक को इस्लामपुरा कस्बा मुबारकपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन