{"_id":"461af1825007fee25d2bcddfa84d21d5","slug":"azamgarh-gazipur-route-imposed-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर लगाया जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर के छात्रों ने शुक्रवार की दोपहर को महाविद्यालय गेट के सामने आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक चले जाम के दौरान कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। तब एसओ जहानागंज ने छात्रों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।
छात्रों का कहना था कि छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि समाप्त हो गई और रिजल्ट देर से घोषित होने के कारण बहुत से छात्र और छात्राएं आवेदन करने से वंचित रह गए। इसलिए इसकी तिथि को बढ़ाया जाए। महाविद्यालय स्थित पुस्तकालय में पुस्तक और पत्रिकाओं की कमी है।
इस कारण छात्रों को पठन पाठन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्रों को स्वच्छ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। महाविद्यालय में खेलकूद की कोई व्यवस्था नहीं है। महाविद्यालय में बीएससी एजी और बीएड के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
कालेज में 30 प्रतिशत बढ़ी सीटों पर दाखिला कराकर चुनाव कराया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होंगे। एसओ जहानागंज राजेश यादव के आश्वासन पर दो बजे जाम समाप्त हुआ।
वहीं प्राचार्य वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि छात्रों की मुख्य मांग छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाने की है, जो हमारे हाथ में नहीं है। बाकी मांगों पर विचार करेंगे। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, रजनीकांत यादव, मलय कृष्ण श्रीवास्तव, निखिल सिंह, मनीष राम, राहुल सिंह आदि उपस्थित हुए।