फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh cylinder blast Death toll rises to three injured minor boy dies during treatment in Varanasi

आजमगढ़ सिलिंडर विस्फोट: मृतकों की संख्या हुई तीन, झुलसे बालक ने वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 29 Sep 2021 03:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Sep 2021 03:15 PM IST
सार

आजमगढ़ के शंघईपुर जोगियाना गांव में शुक्रवार रात लालमन के घर पर खाना बनाते समय सिलिंडर फट गया था। घटना में दो घरों की छत गिर गई। 14 लोग घायल हुए थे। तीन लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Azamgarh cylinder blast Death toll rises to three injured minor boy dies during treatment in Varanasi
सिलिंडर विस्फोट के बाद घर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के शंघईपुर जोगियाना गांव में पांच दिन पूर्व हुए सिलिंडर विस्फोट की घटना में मृतकों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई है। हादसे में झुलसे एक बालक ने बुधवार सुबह वाराणसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सिलेंडर विस्फोट में आग से झुलसे 10 से ज्यादा लोगों का  इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाना गांव में बीते 24 सितंबर को लालमन की बहू साधना पत्नी गुल्लू शुक्रवार की शाम करीब छह बजे रसोई गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गई। जब तक वह कुछ कर पाती सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन


 घटना में लालमन समेत पड़ासी के घर की छत ढह गई थी। वहीं कुल 14 लोग आग में झुलसे थे। घायलों में से 12 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से अस्पताल प्रशासन ने पांच गंभीर लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं शेष सात लोग स्वयं अस्पताल की व्यवस्था से खिन्न होकर अन्य अस्पतालों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी ले जाते समय 45 वर्षीय मैसर की गंभीरपुर पहुंचने पर मौत हो गई थी। वहीं घटना में गंभीर रूप से झुलसे 45 वर्षीय आकुर पुत्र मोहम्मद ने मंगलवार को इलाज के दौरान वाराणसी में दम तोड़ा था। मृतकों का आकड़ा यहीं नहीं थमा।

बुधवार को 15 वर्षीय सैफ पुत्र इस्लाम ने भी वाराणसी में ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिलिंडर विस्फोट में तीसरी मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व प्रमुख इसरार अहमद मृतक का शव लेने परिजनों के साथ वाराणसी पहुंचे हैं।

सुबह तक उठा रहा था धुआं

जिस घर में सिलिंडर विस्फोट हुआ था, वह दो तरफ से बरसात के पानी से घिरा हुआ है। इसके चलते घटना वाली रात मलबा हटाने में दिक्कत हुई। देर रात तक घायलों को खोज कर अस्पताल भेजा जाता रहा था। शनिवार जब सुबह हुई तो घटना की भयावहता का अंदाजा हुआ। लालमन के मकान में एक स्थान पर सुबह तक धुआं उठा रहा था। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई थी। लालमन और पड़ोसी शहबाज का मकान खंडहर में तब्दील हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed