{"_id":"664455515c40be34a707799c","slug":"azamgarh-criminal-worth-50-thousand-arrested-from-jharkhand-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस का एक्शन: आजमगढ़ का 50 हजार का शातिर बदमाश झारखंड में अरेस्ट, गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस का एक्शन: आजमगढ़ का 50 हजार का शातिर बदमाश झारखंड में अरेस्ट, गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज
Wed, 15 May 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 15 May 2024 11:55 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले का 50 हजार का इनामी अपराधी झारखंड में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आजमगढ़ समेत आसपास के जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट समेत कई मामले हैं।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले का रहने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी झारखंड प्रांत के देवधर में गिरफ्तार किया गया है। शातिर बदमाश की तलाश आजमगढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों की पुलिस को भी थी। जनपद पुलिस अपराधी को अपनी कस्टडी में लेने की कवायद में जुट गई है। जिले में भी अपराधी अभिषेक पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
प्रदेश के मोस्ट वांटेड ईनाम घोषित अपराधियों की सूची में जिले के बर्द थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश अभिषेक सिंह उर्फ रवि उर्फ राहुल सिंह का नाम भी शामिल है। इस पर आजमगढ़ जिले ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती, रंगदारी के साथ ही गैंगस्टर में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। कई जिलों की पुलिस को बदमाश की तलाश थी। बीते सोमवार को झारखंड प्रांत के देवधर जिले की पुलिस ने अभिषेक को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया है। अभिषेक की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही जनपद पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेने की तैयारी में जुट गई है। देवधर पुलिस से इसके लिए संपर्क साधने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन