{"_id":"62318789fd003725db3886e2","slug":"azamgarh-criminal-injured-in-encounter-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल, गिरफ्तार
Wed, 16 Mar 2022 12:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 16 Mar 2022 12:43 PM IST
सार
महाराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के पास मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश की हिस्ट्री सीट निकाली जा रही है।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। जिसका परिणाम है कि शातिर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है इसी के तहत मंगलवार की रात महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक शातिर अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें शातिर अपराधी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा
एसपी अनुराग के अनुसार महाराजगंज थाना पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान परशुरामपुर बाजार के पास एक शातिर अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया और शातिर अपराधी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
लूट की कई घटनाओं में इसके शामिल होने की आशंका
पूछताछ में शातिर अपराधी में अपना नाम मेराज पुत्र मोहम्मद आजम निवासी जमीलपुर थाना महाराजगंज बताया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की हिस्ट्री सीट निकाली जा रही है। लूट की कई घटनाओं में इसके शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन