फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Craftsmen of Black Pottery meet with Chief Minister, demand to provide facilities

आजमगढ़ : मुख्यमंत्री से मिलकर झूमे ब्लैक पॉटरी के शिल्पकार, सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

Fri, 13 Nov 2020 09:41 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 13 Nov 2020 09:41 PM IST
सार

  • शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को दिए उपहार, सीएम ने उपहारों का किया भुगतान, कला की जमकर तारीफ की

विज्ञापन
Azamgarh: Craftsmen of Black Pottery meet with Chief Minister, demand to provide facilities
मुख्यमंत्री आवास पर निजामाबाद के हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को देखते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित नाबार्ड शिल्प-2020 कुंभ में शामिल शिल्पकार माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसमें आजमगढ़ जनपद के भी दो शिल्पकार शामिल थे। मुख्यमंत्री ने सिर्फ ओडीओपी के तहत चयनित उनके उत्पादों की सराहना की, बल्कि उनका भुगतान भी किया। साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन


दस दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय विपिन खंड लखनऊ में किया गया था। इसमें निजामाबाद के अलावा प्रयागराज, बाराबंकी, गोरखपुर, बुलंदशहर आदि जनपदों के शिल्पकारों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में ओडीओपी के तहत चयनित निजामाबाद की ब्लैक पाटरी की कलाकृतियों को खूब सराहा गया। 
विज्ञापन



शुक्रवार को प्रदर्शनी के अंतिम दिन मुख्यमंत्री आवास पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति के साथ शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति के साथ कई हस्तशिल्प कलाकारों ने उनसे मुलाकात की। सोहित कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को 200 दीये और एक फ्लावर पॉट भेंट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घुरहू राम प्रजापति ने अपने हाथों से बनाए डोंगा भेंट किए। प्रयागराज के रामनरेश ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा भेंट की तो बाराबंकी के शिव कुमार ने टेरा कोटा से बने फ्लावर पॉट भेंट किए। गोरखपुर के हरिलाल प्रजापति टेरा कोटा से बना अशोक स्तंभ लेकर गए थे। यहीं के हरिओम आजाद ने पांच फिट का दीया भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी के बारे में पूछा। 

सभी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हम लोग बहुत खुश हैं। निजामाबाद के शिल्पकारों ने बताया कि लगभग 17 लाख के मिट्टी के बर्तन को 10 दिन के प्रदर्शनी में बेचा। अगर इस तरह का आयोजन किया जाए तो इससे इस कला को और भी बढ़ावा मिलेगा। 

आयोजन से हमारी कला और क्षेत्र का विकास भी हो रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने कलाकृतियों का नगद भुगतान भी किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वोकल फार लोकल की जो व्यवस्था की है, उससे लघु उद्योग को भी काफी बढ़ावा मिला है।

बताई समस्याएं, समाधान के निर्देश

शिल्पकारों ने कला से संबंधित अपनी समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के सामने उठाया। सोहित कुमार ने बताया कि ओडीओपी में चयनित होने के बाद ब्लैक पाटरी के कारोबार को काफी उत्साह मिला है। यहां के कई हजार लोग इस उद्योग से जुड़े हैं। उन्होंने सीएफसी के निर्माण और अन्य समस्याओं को सीएम के सामने अवगत कराया। इस पर उन्होंने इनके जल्द समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed