फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Corona Update: 61 more corona infected, number of patients reached near one thousand

Azamgarh Corona Update: 61 और मिले कोरोना संक्रमित, एक हजार के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Fri, 31 Jul 2020 06:30 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 06:30 PM IST
सार

  • सक्रिय मरीजों की संख्या 582 पहुंची, 392 हो चुके हैं स्वस्थ

विज्ञापन
Azamgarh Corona Update: 61 more corona infected, number of patients reached near one thousand
कोरोना वायरस की जांच।

विस्तार

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। लगातार नये मरीजों का सामने आना जारी है। शुक्रवार को भी जनपद में 61 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार 50 से ज्यादा की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 582 पहुंच गई है। अभी तक 392 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार को भी पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन


रानी की सराय ब्लॉक क्षेत्र में कुल छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सत्य प्रकाश गौतम ने बताया कि 24 तारीख को भेजे गए आरटी पीसीआर सैंपल से पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एंटीजेन किट से 22 लोगों की जांच की गई। इसमें एक पॉजिटिव मिला। नये संक्रमित सेमराहा, सुम्भी, दिलौरी, मत्तीबाग और रानी की सराय कस्बे के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

पवई में शुक्रवार को 26 लोगो की एंटीजेन किट से जांच हुई। इसमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद चौधरी ने बताया गया कि तीनों लोग माहुल बाजार के हैं। फूलपुर में एक 57 लोगों की जांच की गई। वार्ड पांच शनीचर बाजार में एक संक्रमित मिला है। अहरौला के बरईपुर गांव में एक पॉजिटिव मिला है। 

मुबारकपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी यादव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 18 लोगों की जांच हुई। इसमें दो पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा आरटीपीसीआर जांच में दो और संक्रमित मिले हैं। पल्हनी ब्लाक में एक 13 लोगों की जांच हुई। इसमें एक संक्रमित डुगडुगवा में मिला है। ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रमेश सोनकर ने बताया कि ठेकमा में एक बालपुर में, अमोड़ा में चार लोग संक्रमित निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed