फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   556457 answer sheets checked so far, 1113 teachers absent from duty

अब तक जांची गई 556457 उत्तर पुस्तिकाएं, ड्यूटी से 1113 शिक्षक रहे अनुपस्थित

Thu, 05 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
556457 answer sheets checked so far, 1113 teachers absent from duty
आजमगढ़। मूल्यांकन अंतिम दौर में चल रहा है। बावजूद केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है। फिर भी चारों केंद्र पर 1113 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अब मूल्यांकन पूरा कराने के लिए तीन दिन ही शेष बचे हैं। अभी 65242 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि समय से मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चारों केंद्र पर छह लाख 72 हजार 742 उत्तर पुस्तिका जांची जानी है। इसके लिए विभिन्न विषयों के 2023 परीक्षक नियुक्त हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज को एक लाख 73 हजार 384 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई है। जिसमें 162395 उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई है। वहीं डीएवी इंटर कालेज में 229089 कॉपियां आवंटित की गई हैं जिसमें 211671 प्राप्त हुई है। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज को 99090 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई और 91957 प्राप्त हुई। वहीं इंटरमीडिएट कालेज सठियांव को 171179 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई जिसमें 156599 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई है। बुधवार को चारों केंद्रों पर 39512 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। वहीं अब तक कुल 556457 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। जबकि 65242 उत्तर पुस्तिकाएं अभी जांची जानीं हैं। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 2023 शिक्षक लगाए गए हैं। जिसमें 910 उपस्थित रहे और 113 अनुपस्थित। वहीं 205 उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें 114 उपस्थित जबकि 91 अनुपस्थित थे। डीआईओएस डा. पीके उपाध्याय ने बताया कि जो अनुपस्थित हुए हैं उनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां तक रही बात मूल्यांकन समय से पूरा करने की तो हमारे पास पर्याप्त समय बचा है। हम समय से मूल्यांकन पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed