फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

एनएच-233 में अवरोध बने मकानों पर गरजा महाबली

Sun, 13 Oct 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
रानी की सराय। जिलाधिकारी की ओर से एनएच-233 को अप्रैल तक पूरा करने के अल्टीमेटम के बीच प्रशासन की ओर से मुआवजा लेने के बाद भी खड़े अवरोधों का हटाना शुरू कर दिया गया। रविवार को प्रशासन और कार्यदायी संस्था लाव-लश्कर के साथ एसडीएम सदर के नेतृत्व में कोटिला बाजार पहुंचा। मुआवजा लेने के बाद भी खड़े निर्माणों को पोकलेन व जेसीबी से ढहवा दिया। लगभग 10 से 12 निर्माण गिरा दिए गए। वाराणसी से लुंबिनी तक बन रहा एनएच-233 जनपद में लालगंज तहसील के कंजहित से बूढ़नपुर तहसील के अतरौलिया तक गुजर रहा है। इसका निर्माण काफी दिनों से किया जा रहा है। जनपद में इसका कार्य गायत्री प्रोजेक्ट की ओर से किया जा रहा है। कोटिला बाजार में दक्षिण पटरी की तरफ सीमांकन किया गया था। भवनों मालिकों को फरवरी में ही मुआवजा दे दिया गया था। लोगों को लाउडस्पीकर और नोटिस के माध्यम से मकानों को स्वयं तोड़ने की सूचना भी दे दी गई थी। इसके बावजूद अधिकांश भवन खड़े थे। शनिवार को लाउड स्पीकर से पुन: सूचना दी गई। रविवार को लगभग 500 मीटर दूरी पर बने भवनों को तोड़ने के लिए पोकलेन और जेसीबी लगा दी गई। वहीं, लोग अपने सामान को समेटते नजर आए। बाजार में दिन भर अफरा तफरी का माहौल रहा। एसडीएम सदर प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्रवाई अभी जारी रहेगी। गायत्री प्रोजेक्ट के अधिकारी और रानी की सराय पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed