फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

महीने से विद्युत आपूर्ति ठप, किया धरना प्रदर्शन

Sun, 28 Jul 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के कोडर गांव के ग्रामीणों ने लगभग एक माह से विद्युत आपूर्ति आज ठप होने के विरोध में शनिवार को जमकर धरना प्रदर्शन किया। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित कोटा गांव के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जमकर धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि निजामाबाद तहसील से तीन किलोमीटर दूर पूरब दिशा में गुडग़ांव स्थित है। जो तमसा नदी से तीन तरफ से घिरा हुआ है। एक तरफ से आने जाने का मुख्य मार्ग ह।ै जो बाढ़ आने की वजह से गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका था और मानसूनी बरसात की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो चुकी थी। लगभग एक महीना हो गया है विद्युत आपूर्ति ठप चल रही है। विभाग की लापरवाही के कारण पूरे गांव में आज महीनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने की जानकारी दिए जाने के बाद भी विभाग द्वारा बार- बार टाला जा रहा है। तंग आकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द दो दिन के अंदर मार्ग का निर्माण और विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त नहीं किया गया तो पूरे गांव की महिलाए, पुरुष बच्चे एक साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। गांव में जगह-जगह लगे दसों बिजली के खंभे टूट चुके है।ं जिसके कारण तार जमीन पकड़ चुका है। आने- जाने का मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है मार्ग तो किसी तरीके से शुक्रवार की शाम पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दुरुस्त कराए जा रहा था, लेकिन बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना आज 15 दिन से लगातार दी जा रही है लेकिन विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। वहीं विद्युत विभाग के जेई और एसडीओ का कहना है कि जानकारी प्राप्त हुई है। खर्च बढ़ा है इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द से जल्द गुडग़ांव में विद्युत सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed