फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh accident update: After uncle, now nephew also died, there was chaos in the family

Azamgarh accident update: चाचा के बाद अब भतीजे ने भी तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम, सोमवार को हुआ था हादसा

Tue, 27 Dec 2022 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Dec 2022 02:08 PM IST
सार

गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना के कबानी खुर्द महोब बगानी गांव निवासी अर्जुन सिंह सोमवार की सुबह अपने भतीजे अभिनेष सिंह के साथ आजमगढ़ जिला मुख्यालय बेटी की शादी के लिए लड़का देखने आ रहे थे। धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास ही बुलेट की नैनो कार से टक्कर हो गई थी।

विज्ञापन
Azamgarh accident update: After uncle, now nephew also died, there was chaos in the family
चाचा के बाद अब भतीजे ने भी तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला जमीन हरखोरी गांव के  पास सोमवार की सुबह नैनो कार व बुलेट में टक्कर हुई थी। जिसमें चाचा-भतीजा घायल हुए थे। चाचा की सोमवार को ही जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। जबकि भतीजे को रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान घायल भतीजे ने भी गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना के कबानी खुर्द महोब बगानी गांव निवासी अर्जुन सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने भतीजे अभिनेष सिंह (22) के साथ आजमगढ़ जिला मुख्यालय बेटी की शादी के लिए लड़का देखने आ रहे थे। धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास ही बुलेट की नैनो कार से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में चाचा-भतीजा के साथ ही नैनो कार सवार डॉ. जितेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर कन्हैरा जिला अंबेडकरनगर भी घायल हो गए थे। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया था। रास्ते में ही अर्जुन सिंह ने दम तोड़ दिया था। वहीं भतीजा अभिनेष जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। जिस पर परिजन उसे गोरखपुर जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की सुबह भतीजा अभिनेष की भी मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में छोटा था। चाचा के बाद भतीजे की भी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed