{"_id":"64e9c9d7917c88973a089be9","slug":"azamgarh-accident-student-had-left-home-to-go-to-school-died-after-being-hit-by-a-roadways-bus-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Accident: स्कूल जाने के लिए घर से निकला था छात्र, रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Accident: स्कूल जाने के लिए घर से निकला था छात्र, रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत, मचा कोहराम
Sat, 26 Aug 2023 03:16 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 26 Aug 2023 03:16 PM IST
सार
सेठवल गांव निवासी शिवा 22 शहर स्थित शिब्ली कालेज में पढ़ता था। रोज की भांति शनिवार की सुबह लगभग छह बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला। अभी वह निजामाबाद मोड़ पहुंचा था कि वाराणसी की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Azamgarh Accident: स्कूल जाने के लिए घर से निकला था छात्र, रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत, मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में रानी की सराय थाना के निजामाबाद मोड़ पर शनिवार को वाराणसी की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने स्कूल के लिए निकले युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: वाराणसी की युवती को धर्मांतरण के लिए ले गए पंजाब, पादरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सेठवल गांव निवासी शिवा 22 शहर स्थित शिब्ली कालेज में पढ़ता था। रोज की भांति शनिवार की सुबह लगभग छह बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला। अभी वह निजामाबाद मोड़ पहुंचा था कि वाराणसी की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी रानी की सराय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि जिस बस से वह प्रतिदिन विद्यालय जाता उसी बस से हादसा हुआ।
विज्ञापन