{"_id":"5d8e4ed48ebc3e93a45fcdca","slug":"ayushman-yojana-high-jump-in-ranking-35th-to-22nd-azamgarh-news-vns486218072","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले माह 35 वां तो इस माह 22 वें स्थान पर पहुंचा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले माह 35 वां तो इस माह 22 वें स्थान पर पहुंचा जिला
विज्ञापन
आजमगढ़। आयुष्मान योजना की प्रदेश स्तर पर माहवार रैकिंग होती है। जिसमें इस माह में जिले की आयुष्मान टीम ने ऊंची छलांग लगाया है। पिछले माह के 35 वें स्थान से इस माह जिला आयुष्मान की रैकिंग में 22वें पायदान पर आ चुका है। इस रैकिंग में और सुधार की कवायद में पूरी टीम लगी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान ही आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की थी। यह योजना पीएम की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके माध्यम से देश के गरीब तबके के परिवारों को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना में उन्हें ही शामिल किया है जो 2011 की आर्थिक, सामाजिक व जातिगत जनगणना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों में शामिल थे। इस योजना के तहत 14,21,141 परिवार लाभार्थी के रुप में चिह्नित है। जिसमें 64,500 लोगों का गोल्डन कार्ड भी बन चुका है। जिले में इस योजना के तहत इलाज करने के लिए 8 सरकारी अस्पताल, एक मेडिकल कालेज व 17 प्राइवेट अस्पताल चिह्नित है। अन्य अस्पतालों को भी इस योजना से जोड़ने की कवायद चल रही है। इतना ही नहीं जिले में 327 सीएचसी पर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वालों की बात की जाए तो अब तक 1231 इस योजना के तहत अपना इलाज करा चुके हैं। इसमें 473 सरकारी अस्पताल तो 758 प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराए हैं। डिस्ट्रिक्ट इम्पलीमेंट यूनिट द्वारा 635 लाभार्थियों का सत्यापन इलाज के दौरान व 321 का इलाज के बाद किया जा चुका है। योजना के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर जिलों की ग्रेडिंग प्रतिमाह की जाती है। अगस्त माह में जिला 35 वें स्थान पर था जो इस बार ऊंची छलांग लगाते हुए 22 वें स्थान पर आ गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि आयुष्मान टीम जिले में अच्छा काम कर रही है। उम्मीद है कि अगले माह हमारी रैकिंग में और अधिक सुधार होगा।