{"_id":"6096c8be8ebc3ebd09683b49","slug":"auto-operators-are-charging-double-the-rent-in-the-corona-era-azamgarh-news-vns588583268","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में दोगुना किराया वसूल रहे ऑटो संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में दोगुना किराया वसूल रहे ऑटो संचालक
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में ऑटो संचालकों की मनमानी चरम पर है। इनके द्वारा कोरोना काल में बिना सरकारी आदेश के दोगुना किराया वसूले जाने से यात्री परेशान हैं। क्षमता से आधे सवारी बैठाकर चलने के सरकार के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। ऑटो संचालक भी आपदा में अवसर तलाशने से नहीं चूक रहे हैं, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है। यात्री प्रशासन से इस पर पहल करने की गुहार लगा रहे हैं। सरकार ने सार्वजनिक परिवहन वाहनों को 50 फीसद सीटों पर संचालन की मंजूरी दी हुई है। लेकिन शहर में ऑटो और विक्रम संचालक इस मानक की अनदेखी कर रहे हैं। जबकि परिवहन विभाग की गाइडलाइन है कि एक आटो में चालक समेत पांच लोग बैठ सकते हैं। बावजूद इसके आटो चालक इसकी धज्जियां उड़ा रहे है। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए परिवहन विभाग ने सीट से 50 फीसद ही यात्रियों को बैठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं लॉकडाउन में आटो चालक दोगुना यात्री बैठाकर अधिक किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा अधिक हो गया है। रेलवे स्टेशन से नरौली तक का पांच रुपये लगता था लेकिन अब 20 रुपये लिए जा रहे हैं। यही हाल दीवानी कचहरी तक जाने वाले आटो चालकों का है। वह दोगुना किराया वसूल रहे हैं। इससे आमजनता की जेब ढीली हो रही है।
आटो चालक दोगुना किराया वसूल कर रहे हैं, इसकी जानकारी मिली है। इसे लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक भी हुई थी। अगली बैठक में इस समस्या को लेकर बात होगी। ताकि आज जनता से आटो चालक अधिक किराया वसूल न कर सकें। - सतेंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
आटो चालक दोगुना किराया वसूल कर रहे हैं, इसकी जानकारी मिली है। इसे लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक भी हुई थी। अगली बैठक में इस समस्या को लेकर बात होगी। ताकि आज जनता से आटो चालक अधिक किराया वसूल न कर सकें। - सतेंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन