फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Auto drivers on strike, strike

हड़ताल पर रहे आटो चालक, दिया धरना

Thu, 11 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers on strike, strike
अजमगढ़। अपनी मांगों को लेकर आटो रिक्शा चालकों ने गुरुवार को आटो रिक्शा चालक समिति के बैनर तले अंबेडकर पार्क में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कार्य नहीं किया और जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपकर समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि सभी आटो और ई रिक्शा चालकों को प्रशासन परेशान कर रहा है। जरा सी बात पर चालान कर लाखों रुपये वसूल किया जा रहा है। जब गाड़ियों का पंजीकरण 15 वर्ष का होता है तो दस वर्ष की परमिट क्यों दी जा रही है। आटो रिक्शा चालक लंबे समय से आटो रिक्शा के लिए 15 वर्ष की परमिट बनवाने की मांग कर रहा है। केंद्र सरकार ने भी वर्तमान बजट में यह कह दिया है कि व्यवसायिक वाहनों को 15 वर्ष तक चलने का प्रावधान है। ऐसी स्थिति में आटो रिक्शा चालकों का 15 वर्ष का परमिट बनाया जाना जरूरी है। बेरोजगारी, महामारी के चलते आटो रिक्शा चालकों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें क्षतिग्रस्त है। इस पर किसी की नजर नहीं है। सरकार सिर्फ रोड, परमिट, बीमा, लाइसेंस, फिटनेस, चालान आदि टैक्स ले रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। पुलिस भी आटो रिक्शा चालकों का उत्पीड़न कर रही है। मांग की कि आटो रिक्शा का 15 वर्ष का परमिट दिया जाए। आटो रिक्शा के लिए शहर के अंदर अस्थाई स्टैंड बनाया जाए। बड़े पैमाने पर हो रहे चालान को रोका जाए। इसके अलावा आरटीओ द्वारा जिले में बनाए गए 48 केंद्रों को विकसित किया जाए। संचालन छोटेलाल ने किया। प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, वीरेन्द्र यादव, शाहिल अहमद, भोपाल, कैलाश यादव, अनिल कुमार, अरविन्द सिंह, विजय मौर्य, विन्ध्याचल, कोमल, चन्द्रशेखर यादव, उलेन्द्र यादव, हलधर दुबे, विजय मिश्र, कैलाश, अरविन्द सिंह, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed