फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Auto collides with divider, woman dies

डिवाइडर के टकरा कर आटो पलटा, महिला की मौत

Sat, 01 Feb 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Auto collides with divider, woman dies
बलरामपुर। सिधारी थाना अंतर्गत शंकर जी तिराहा के पास शुक्रवार को एक आटो डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इस हादसे में आटो में सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के दलालघाट मुहल्ला निवासी प्रतिमा मौर्या (48) पत्नी स्व. महेंद्र शुक्रवार को आटो पर सवार होकर अपने मायके मोहम्मदाबाद जा रही थी। आटो अभी सिधारी थाना अंतर्गत शंकर जी तिराहे के आगे ही पहुंचा था कि डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इस हादसे में प्रतिमा गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेे जाकर भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के पति की 15 जनवरी को मौत हुई थी। पति की मौत के बाद वह मायके जा रही थी। मृतका एक लड़का व दो लड़की की मां बताई गई है।
विज्ञापन

इनसेट
जीप की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिलौरी बाजार में शनिवार की सुबह एक गुमटी पर चाय पी रहे निर्मल प्रजापति (65) पुत्र रामधनी को जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के समय वृद्ध रोवा गांव स्थित बेकरी पर जा रहा था। दुर्घटना करने वाली जीप ने गुमटी में भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में जीप में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई है। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। घटना की सूचना पर परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed