{"_id":"5ea6fd52f916cf569a0f1f85","slug":"audio-viral-of-two-doctors-on-abusing-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में इस बात को लेकर एक-दूसरे को गाली देते दो डॉक्टरों का ऑडियो वायरल, एसपी ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में इस बात को लेकर एक-दूसरे को गाली देते दो डॉक्टरों का ऑडियो वायरल, एसपी ने बैठाई जांच
Mon, 27 Apr 2020 09:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में पीएचसी रानी की सराय के वर्तमान चिकित्सक व पूर्व में तैनात रहे चिकित्सक में मोबाइल पर हुई गाली-गलौज का एक ऑडियो वायरल हुआ है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। वायरल ऑडियो में पीएचसी रानी की सराय के वर्तमान चिकित्सक और पूर्व में तैनात रहे चिकित्सक 21 अप्रैल के एडवांस अटेंडेंस को लेकर एक दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं।
पीएचसी पर पूर्व में तैनात रहे चिकित्सक का यहां से स्थानांतरण हो गया है। जबकि इनकी पत्नी अभी भी पीएचसी रानी की सराय से जुड़ी बढ़या स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। बताया जाता है कि स्थानांतरण के बाद भी उक्त चिकित्सक ने पीएचसी रानी की सराय स्थित सरकारी आवास नहीं छोड़ा था। उनकी जगह पर आए चिकित्सक सरकारी आवास पर कब्जा न मिलने से नाराज है।
बहरहाल पूरा प्रकरण एसपी तक पहुंच गया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी इला मारन को सौंप दी है। सूत्रों की माने तो पूर्व में तैनात चिकित्सक की पत्नी की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें उन्होंने दोनों पक्षों की गवाही आदि भी ले ली है। वहीं सोमवार शाम फोन पर एसपी से इस प्रकरण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
उधर स्वास्थ्य महकमा पूरे प्रकरण में मूकदर्शक ही बना हुआ है। सीओ सिटी ईला मारन का कहना है कि एसपी के निर्देश पर प्रकरण की जांच कर रहा हूं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। संभवत: मैं अपनी रिपोर्ट मंगलवार तक एसपी को सौंप दूंगा। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, जिसके चलते अभी कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।
सीएमओ आजमगढ़ डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है, मैने स्वयं दोनों पक्षों से बात कर समझाने का प्रयास किया था इसके बाद भी वे मामला पुलिस तक ले गये हैं। अब एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी जांच कर रहे है, ऐसे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा, लेकिन जहां तक वायरल ऑडियो की बात है तो डॉक्टरों का इस लहजे में बात करना सर्वथा गलत है।