फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Audio of transaction of clerk and assistant teacher goes viral

लिपिक व सहायक अध्यापक के लेनदेन का आडियो वायरल

Mon, 07 Jun 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Audio of transaction of clerk and assistant teacher goes viral
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक लिपिक मारपीट और भ्रष्टाचार को उजागर करता वायरल आडियो प्रक्ररण को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। शिक्षक व लिपिक के बीच हुए मारपीट के बाद बीआरसी पल्हनी के एक लिपिक व एक सहायक अध्यापक के बीच हुए लेनदेन का एक आडियो वायरल हुआ है। वहीं कुछ दिन पूर्व शिक्षक व लिपिक के बीच मारपीट की घटना भी हो चुकी है। इसे लेकर संगठन ने बीएसए को ज्ञापन सौंप जांच कराने की मांग भी की थी। वायरल आडियो ने बीआरसी में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 31 मई को बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व बीआरसी पल्हनी में शिक्षक व लिपिक के बीच मारपीट की घटना हुई थी जो निदनीय है। इतना ही नहीं वेतन जारी करने के लिए शिक्षक व लिपिक के बीच लेनदेन का आडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल आडियो में शिक्षक ने लिपिक को दिए गए पैसे के बारे में पूछा कि किस लिए पैसा लिया गया है। लिपिक का जवाब था कि वेतन जारी करने का पैसा लिया गया है। आडियो में शिक्षक व लिपिक के बीच जमकर बहस हो रही है। इससे साफ है कि शिक्षक व लिपिक के बीच लेनदेन हुई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि वायरल आडियो के बारे में मुझे नहीं पता है लेकिन मारपीट की घटना की जानकारी मुझे हैं। मामले की जांच करने के लिए तहबरपुर एसडीआई को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed