{"_id":"62c2a587f8f07405b25e9215","slug":"attack-on-up-112-police-team-in-azamgarh-when-reached-to-resolve-dispute-constable-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विवाद सुलझाने पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विवाद सुलझाने पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के पार गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112 टीम पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी 112
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के पार गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112 टीम पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही की तहरीर पर हमला करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र के पार गांव निवासी फरीदा पत्नी अब्दुल अशहद ने रविवार शाम यूपी 112 को सूचना दी कि उसकी सास रूखसाना उससे विवाद कर रही है और गालियां दे रही है। इस सूचना पर यूपी 112 के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल प्रिंस कुमार सिंह और चालक राजेश कुमार सिंह पार गांव पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर टीम के पहुंचते ही मो. नदीम पुत्र मुजम्मिल कांस्टेबल प्रिंस कुमार से उलझ गया और गालियां देते हुए हमला कर दिया। जिससे सिपाही प्रिंस घायल हो गया। इसके बाद चालक और हेड कांस्टेबल ने नदीम को पकड़ लिया और थाने लेकर चले आए। जहां सिपाही प्रिंस की तहरीर पर नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन