{"_id":"676d60ecba97e3521d049fcb","slug":"attack-on-mafia-system-in-azamgarh-fishes-of-dhruv-singh-alias-kuntu-singh-s-pond-were-auctioned-last-bid-wa-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में माफिया तंत्र पर चोट : ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के तालाब की मछलियों की हुई नीलामी, आखिरी बोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में माफिया तंत्र पर चोट : ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के तालाब की मछलियों की हुई नीलामी, आखिरी बोली लगी
Thu, 26 Dec 2024 07:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:28 PM IST
सार
पुलिस तंत्र माफिया पर लगातार कार्रवाई कर रहा है और एक तस्वीर आजमगढ़ में देखने को मिली जहां माफिया कुंटू सिंह के तालाब की मछलियों की नीलामी की गई। इस दौरान आखिरी बोली लगी और बोली लगाने वाले ने मछलियों के तालाब को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के तालाब की मछलियों की नीलामी बृहस्पतिवार को सगड़ी तहसील सभागार में हुई। नीलामी में दशरथ और फजलुर्रहमान ने भाग लिया, जिसमें दशरथ ने सबसे ज्यादा एक लाख 18 हजार रुपये की बोली लगाकर तालाब की
विज्ञापन
मछलियों को खरीदा। जानकारी मुताबिक न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जीयनपुर कोतवाली में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह काे उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के तहत आदेश पारित किया। इसके तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में सगड़ी तहसील सभागार में नायब तहसीलदार विवेकानंद थानाध्यक्ष जीयनपुर मय पुलिस बल की उपस्थिति में तालाब में पालने वाली मछलियों की नीलामी प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन
इसमें अजमतगढ़ निवासी दशरथ व जीयनपुर कोतवाली के चांदपार गांव निवासी फजलुर्रहमान भाग लिए। इसमें सबसे ज्यादा एक लाख अठारह हजार रुपये की बोली लगाकर दशरथ ने तालाब की मछलियों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन