{"_id":"60dab46d8ebc3ebf002fa9b0","slug":"attack-on-bjp-candidate-of-district-panchayat-president-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी पर बदमाशों का हमला, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी पर बदमाशों का हमला, बाल-बाल बचे
Tue, 29 Jun 2021 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:41 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र के उदैना गांव निवासी संजय निषाद टहर किसुनदेवपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। सोमवार को वह चुनाव प्रचार खत्म कर समर्थकों संग फार्च्यूनर गाड़ी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
संजय निषाद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद पर सोमवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने कौड़िया बाजार के पास हमला कर दिया। इस घटना में संजय निषाद बच गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अतरौलिया क्षेत्र के उदैना गांव निवासी संजय निषाद टहर किसुनदेवपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। वह भाजपा के अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। सोमवार को वह चुनाव प्रचार खत्म कर समर्थकों संग फार्च्यूनर गाड़ी से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात को जैसे ही वह तहबरपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार से आगे बढ़े, बोलेरो सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्होंने हमलावरों की गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन
घटनास्थल से 30 से 40 किमी दूर जाकर बोलेरा सवार बदमाश तेल खत्म होने पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना एसपी सुधीर कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए।