फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attachment of property of Anuj Kannojia of Mukhtar gang

मुख्तार गैंग के अनुज कन्नौजिया की संपत्ति कुर्क

Mon, 06 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Attachment of property of Anuj Kannojia of Mukhtar gang
आजमगढ़। तरवां थाना में दर्ज विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ गैंगेस्टर के मुकदमे में सोमवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। इस मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त अनुज कन्नौजियां की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने अनुज के मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत बहलोलपुर नवापुरा स्थित चल व अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्तार गैंग के खिलाफ तरवां थाना में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसमें मुख्तार के अलावा 11 लोग शामिल है। इनमें मऊ के बहलोलपुर नवापुरा निवासी अनुज कन्नौजिया को छोड़कर सभी अभियुक्त जेल में हैं। अनुज फरार है। बार-बार पेशी की तरीख पड़ने के बाद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर गैंगेस्टर कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ कुर्की का आदेेश जारी किया। जिसके अनुपालन में उससी संपत्ति को कुर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed