फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assure the protection of religious sites

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो

Thu, 28 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Assure the protection of religious sites
 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और उनके सुंदरीकरण की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी से मिला और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन

जिला संयोजक हरिबंश मिश्र ने कहा कि धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ से हिंदू भावना आहत होती हैं। रोडवेज कार्यालय के समीप त्रिभुजाकार सड़क के कोने में वर्षाें पुराना राधाकृष्ण मंदिर है।
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के दौरान मंदिर की अगल-बगल की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मंदिर के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। ऐसे में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए एक नियम बनाकर कार्य किए जाने की जरूरत है। ताकि मंदिर और देवी देवता की प्रतिमाएं सुरक्षित रहें। साथ ही लोगों की आस्था पर किसी तरह की ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन साैंपने के दौरान जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जगदंबा बाबा, विनोद सोनकर, रुद्र प्रताप पांडेय, दिनेश चौहान, सुरेश कुमार  चौहान, दिनेश कुमार, रामसकल चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed