फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Associated with the development of its soil : Shabana

अपनी मिट्टी से जुड़कर करें विकास: शबाना

Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Associated with the development of its soil : Shabana
आजमगढ़ का नाम कुछ कारणों से बदनाम हो गया है। हर आदमी को अपनी मिट्टी से जुड़कर विकास का कार्य करना चाहिए। यह बातें पूर्व सांसद और अभिनेत्री शबाना आजमी ने दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान सभा को संबोधित करते हुए कही। वह शुक्रवार को एक मुकदमे के सिलसिले में यहां आई हुई थी।
विज्ञापन


कहा कि कुछ बहके हुए युवकों को सही दिशा में ले जाने के लिए हम सभी लोगों को प्रयत्न करना चाहिए ताकि समाज के विकास में उनका भी योगदान मिल सके। कहा कि आजमगढ़ कैफी आजमी, अल्लामा शिब्ली नोमानी, हरिऔध और राहुल सांकृत्यायन जैसे विद्वानों के नाम से जाना जाता है। कहा कि कैफी साहब के प्रयास से कैफियात, गोदान और उत्सर्ग जैसी ट्रेनें चली, जिससे रेल आवागमन में सहूलियत मिली।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की मांगों पर कहा कि आजमगढ़ से लखनऊ तक के लिए इंटरसिटी और हवाई पट्टी को हवाई अड्डा बनाने के लिए जिले के सांसद मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर पहल करुंगी। कहा कि अपनी मिट्टी से मेरे पिता कैफी आजमी का काफी लगाव था, उन्होंने अपने जीवन के आखिरी दिनों में लकवा ग्रस्त होने के बावजूद अपनी मिट्टी मेजवां को चुना। कार्यक्रम के पूर्व अधिवक्ता महिलाओं ने शबाना को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव गोविंद यादव, रविनरायन राय, रामप्यारे सिंह, रवि राय सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाराम यादव और संचालन मंत्री जगदंबा प्रसाद पांडेय ने किया। बताते चलें कि दीवानी न्यायालय में सिविल जज मुंसिफ हवेली का वर्ष 1996 से रिहायशी मकान और आबादी की जमीन से संबंधित मुकदमा चल रहा है। उक्त मुकदमा शबाना आजमी का पड़ोसियों से चल रहा है।

अभिनेत्री ने किया पंचकर्म विभाग का शुभारंभ : बिजरवा बनकट स्थित शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में पंचकर्म विभाग का उद्घाटन शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने किया। कहा कि बहुत गौरव की बात है कि जो आजमगढ़ का विकास हो रहा है। डा. अशोक सिंह को बधाई दी। संस्था के चेयरमैन डा. अशोक सिंह ने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत ही लाभदायक है।


पंचकर्म कराने के लिए जो लोग बड़े शहरों में जाकर पंचकर्म चिकित्सा लेते हैं, उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। डा. अशोक सिंह फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। नम्रता गोयल, डा. रामजीत सिंह, इंद्रसेन  सिंह, डा. मनीष राय, डा. पुष्पावती चौधरी, डा. अजीत पांडेय, डा. एलसी पटेल, कमला गिरि, सोनू सिंह, अरुण श्रीवास्तव, डीके चौबे, बीरबल यादव, अभय सिंह, डा. शादाब, डा. संतोष शर्मा, डा. बजरंग सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed