{"_id":"62094454c5c7875992125fde","slug":"assistant-weighing-clerk-assaulted-case-registered-azamgarh-news-vns638462110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक तौल लिपिक के साथ मारपीट, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक तौल लिपिक के साथ मारपीट, एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि सहकारी चीनी मिल्स सठियांव के सहायक तौल लिपिक ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए महाराजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि सहादतगंज क्रय केंद्र पर गन्ना तौल के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। जब उसने विरोध किया तो लोगों ने उसे मारपीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव निवासी सोहित यादव ने बताया कि वह वर्तमान समय में सहादतगंज क्रय केंद्र पर सहायक तौल लिपिक के रूप में कांटा इंचार्ज के साथ कार्यरत हैं। 12 फरवरी को अपनी ड्यूटी में थे। समय करीब 3.15 बजे दिन में ड्यूटी का निर्वाह करते हुए गन्ना की तौल कर रहे थे। तभी ग्राम मोतीपुर के कुछ लोग आए और जबरन गन्ना के चेक बनवाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब उसने विरोध किया तो वह भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। इसके साथ ही नाम तौल कांटा की मशीन को तोड़ दिए और सरकारी कार्य में बांधा डाला जिसके कारण कांटे पर तौल कार्य बंद हो गया। पीड़ित तौल लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र व संतोष यादव निवासी मोतीपुर थाना महराजगंज के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।