फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assistant teacher found absent during BSA inspection

Azamgarh News: बीएसए के निरीक्षण में सहायक अध्यापक मिले अनुपस्थित

Sat, 23 Aug 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher found absent during BSA inspection
अमिलो। शिक्षा क्षेत्र सठियांव के ग्राम असोना स्थित कंपोजिट विद्यालय का शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्था अव्यवस्थित मिली। निरीक्षण में सहायक अध्यापक अजीत कुमार अनुपस्थित मिले, जबकि सहायक अध्यापिका कमला देवी बिना ब्लैकबोर्ड की तिथि बदले ही शिक्षण कार्य करती मिली। विद्यार्थियों की कॉपियां नियमित रूप से जांची नहीं जा रही थीं। विद्यालय में टाट पट्टियां फटी व गंदी थीं, शौचालय पर ताला बंद था, वहीं पहली घंटी बजने के बाद दूसरी घंटी भी नहीं लगी क्योंकि घंटा स्टोर रूम में रखा हुआ मिला। निरीक्षण में पाया गया कि रंगाई-पुताई का कार्य नहीं हुआ है और कम्पोजिट ग्रांट के खर्च में अनियमितताएं हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करते हुए तीन वर्षों का कंपोजिट ग्रांट रजिस्टर, बर्तन की धनराशि का उपभोग प्रमाण-पत्र तथा बिल-बाउचर समेत संबंधित अभिलेख दो दिन के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। साथ ही साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बीएसए के इस औचक निरीक्षण से विद्यालय स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed