फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assistant Development Officer beaten up by contract worker, gave Tahrir

सहायक विकास अधिकारी को संविदा कर्मी ने पीटा, दी तहरीर

Mon, 25 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Assistant Development Officer beaten up by contract worker, gave Tahrir
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर कार्यरत सहायक विकास कृषि अधिकारी को संविदा पर कार्यरत बीपीएम से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इस संबंध में कृषि अधिकारी ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास पर कार्यरत सहायक विकास कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार भारती ने अजमतगढ़ कार्यालय पर सोमवार को बैठक बुलाई थी। जिसमें संविदा बीपीएम पद पर कार्यरत हेमंत कुमार निवासी छपरा सुलतानपुर अनुपस्थित रहे। जिससे कृषि कार्य के लिए क्षेत्र में त्वरित रूप से शासन द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर बैठक बुलाई गई थी। जिसको लेकर नाराज सहायक विकास कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने बीपीएम को अनुपस्थित कर दिया। वहीं वेतनावली के लिए उपस्थिति पंजिका पर सहायक कृषि अधिकारी से हस्ताक्षर के लिए कहा जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले शासकीय कार्य को पूरा करने के उपरांत पत्रावली पर हस्ताक्षर किया जाएगा। जिसको लेकर प्रदीप कुमार व हेमंत के बीच कहासुनी हो गई और दोनों में मारपीट होने लगी। सहायक विकास कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार भारती ने सोमवार की शाम पांच बजे जीयनपुर थाने पर पहुंचकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय को लिखित तहरीर दी। जिसके उपरांत कोतवाल ने मेडिकल के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा और मुकदमा पंजीकृत करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed