फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assassination of middle-aged by assault with sharp weapon

धारदार हथियार से हमला कर अधेड़ की हत्या

Tue, 16 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Assassination of middle-aged by assault with sharp weapon
मृत सुरेन्द्र मिश्र, अहरौला।-फाईल फोटो - फोटो : AZAMGARH
धारदार हथियार से हमला कर अधेड़ की हत्या
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार युवक ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के पनकरपुर शाहपुर गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति पर मानसिक रूप बीमार युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अतरौलिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाले मानसिक बीमार युवक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पनकरपुर शाहपुर गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा (58) मंगलवार की सुबह अपने खेत में चारा कट रहे थे। इसी दौरान गांव का ही संजय मिश्रा पहुंचा। उसने पीछे से सुरेंद्र पर किसी भारी चीज से प्रहार किया। अचानक हमले से सुरेंद्र हड़बड़ा गए और उनके हाथ से हंसिया गिर गया। संजय ने हंसिया लेकर सुरेंद्र के चेहरे पर प्रहार किया। उनके नाक की हड्डी कट गई। संजय ने सुरेंद्र के सिर पर भी हंसिया से कई बार प्रहार किया। सुरेंद्र लहूलुहान होकर गिर गए। उनकी चीख पुकार पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल शाहपुर बाजार में एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। हालत गंभीर देखकर उन्हें दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी। परिजन उनको लेकर 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अहरौला थाना पुलिस के साथ ही एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व सीओ बूढ़नपुर भी मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। सुरेंद्र चार भाईयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे हैं। सीओ महेंद्र शुक्ला ने बताया कि हत्यारोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसके हाथ व पैर में बेड़िया लगी रहती हैं। बेड़ी टूट के बाद वह खेत में भाग गया और सुरेंद्र पर हमला बोल दिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed