फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asking for extortion arrest

रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 09 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Asking for extortion arrest
कोलकाता के चमड़ा कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को शनिवार की रात पुलिस ने कुहिया गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जहानागंज और कोलकाता पुलिस ने देर रात उसके घर पर छापा मारा था। रविवार की सुबह आरोपी को लेकर कोलकाता पुलिस वापस चली गई।
विज्ञापन


जहानागंज थाने के जिगरसंडी (कुहिया) गांव निवासी अशोक पांडेय कोलकाता में नौकरी करते हैं। उनके साथ उनका बेटा प्रदीप कुमार पांडेय भी रहता है।

19 सितंबर को प्रदीप ने फोन कर 594 ब्लाक ओ न्यू अल्लीपुर निवासी अरुण तोलासरिया से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


अरुण पश्चिम बंगाल के बड़े चमड़ा कारोबारी हैं। उन्होंने उसी दिन नया अल्लीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। मामला हाईप्रोफाइल होने से पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर यूपी में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रदीप घर आ गया और अपनी दादी को जिगरसंडी गांव से बीडीसी का चुनाव लड़वाया, जो वो चुनाव हार र्गइं। इसके बाद प्रदीप की नजर प्रधान पद पर टिक गई और वह ब्लाक प्रमुख के चुनाव में बड़ी भूमिका की रणनीति तैयार करने लगा।

इस दौरान उसने कारोबारी को कई बार फोन किया। वसूली के लिए वह नवरात्र में कोलकाता भी गया था पर पुलिस की सक्रियता देख भाग आया। हालांकि वह बराबर पुलिस की गतिविधियां देख रहा था। साथ ही उनसे बचने की जुगत भ्ाी लगा रहा थ्ाा। 

उधर पुलिस भी उसे पकड़ने के लिए अपना जाल फैला रही थी। इस दौरान पुलिस ने सर्विलांस के सहारे प्रदीप की लोकेशन खोज निकाली। इसके बाद अल्लीपुर थाने के निरीक्षक सुरजीत राय के नेतृत्व में यहां पहुंची एक टीम ने जहानागंज पुलिस के साथ प्रदीप के घर रात में छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।


एसओ जहानागंज राजेश यादव ने बताया कि चमड़ा कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में प्रदीप पांडेय को गिरफ्तार किया गया। औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद उसे अल्लीपुर पुलिस कोलकाता लेकर चली गई। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed