{"_id":"6144a7588ebc3ea0132e7697","slug":"ashtadhatu-idol-of-radhakrishna-stolen-in-azamgarh-dog-squad-and-forensic-team-gathered-evidence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: राधाकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: राधाकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Fri, 17 Sep 2021 08:04 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:04 PM IST
सार
एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि मंदिर की देखरेख करने वाले गोपाल अग्रवाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। चोरी का खुलासा कर जल्दी ही चोरी गई मूर्ति बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले में अजमतगढ़ स्टेट की राम वाटिका स्थित प्राचीन मंदिर से बृहस्पतिवार रात चोरों ने राधाकृष्ण की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति चुरा ली। घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में अजमतगढ़ स्टेट की राम वाटिका है। इसमें बने प्राचीन मंदिर में राधा कृष्ण की अष्ट धातु की मूर्ति स्थापित थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात भारी बारिश का फायदा उठा कर चोर वाटिका में घुसे और मंदिर की जाली को काट कर वहां स्थापित राधा कृष्ण की मूर्ति को उठा ले गए। मंदिर की देखरेख अजमतगढ़ स्टेट के गोपाल अग्रवाल करते हैं। भोर में मंदिर में सफाई करने वाली किरन पत्नी जोगेंद्र मंदिर में पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। किरन ने तत्काल इसकी सूचना गोपाल अग्रवाल को दी। इसके बाद तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। कुछ ही देर में एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ महेंद्र शुक्ला, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गईं। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि मंदिर की देखरेख करने वाले गोपाल अग्रवाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। चोरी का खुलासा कर जल्दी ही चोरी गई मूर्ति बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर में पहले भी हो चुकी है चोरी
राम वाटिका स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है। 1962 में इस मंदिर से सोने का झूला चोरी हो गया था। जिसे पुलिस टीम ने एक पोखरे से बरामद किया था। वर्ष 2000 में इस मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित बावली मंदिर में चोरी के दौरान चोरों ने भाला मार कर चंदर नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी।