फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ARTO driver beaten up by brokers

Azamgarh News: एआरटीओ के चालक की दलालों ने की पिटाई

Fri, 05 Jul 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
ARTO driver beaten up by brokers
आजमगढ़। सहायक संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दलालों ने एआरटीओ के चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के हरिबंशपुर में सहायक संभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) का कार्यालय है। कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर डीएम, एसपी, सीडीओ व सीएमओ का आवास है। एआरटीओ कार्यालय पर दलाल हावी रहते हैं। बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे एआरटीओ विष्णुदत्त शुक्ला भोजन करने गए थे। तभी कुछ दलाल कार्यालय में पहुंचे। जैसे ही एआरटीओ के चालक अनिल शुक्ला ने दरवाजा खोला, दलाल उस पर टूट पड़े। दलालों ने अनिल की पिटाई कर घायल कर दिया। अन्य कर्मचारी पहुंचे तो दलाल भाग गए। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना सिधारी थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस मामले में रवि और पिंटू पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed