फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Artists associated with theater who have been waiting to become Kala Bhavan for seven years

सात साल से कला भवन बनने की बाट जोह रहे रंगमंच से जुड़े कलाकार

Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Artists associated with theater who have been waiting to become Kala Bhavan for seven years
निर्माणाधीन हरिऔद्य कला केंद्र।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में हरिऔध कला भवन का निर्मण 2014 से चल रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। हरिऔध कला भवन का निर्माण 17.17 करोड़ से होना है। कारीब 83 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। रंगमंच से जुड़े कलाकार कला भवन बनने की बाट जोह रहे हैं। ताकि उनको एक उचित स्थान मिल सकें।
विज्ञापन

जिले की सांस्कृतिक धरोहर हरिऔध कला भवन का निर्माण प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है। वर्ष 2006 में बारिश के दौरान जर्जर हरिऔध कला भवन धराशायी हो गया था। प्रदेश में सपा सरकार बनी तो मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल करते हुए 17 करोड़, 17 लाख 73 हजार का प्रोजेक्ट बना। स्वीकृति के बाद आठ करोड़ रुपये अवमुक्त हुआ। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने इसका निर्माण 27 दिसंबर 2014 से शुरू हुआ और नवंबर 2016 में ही पूरा हो जाना था। लेकिन किश्तों में मिल रही शेष धनराशि के कारण परियोजना का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कलाभवन में कला व संस्कृति के साथ साहित्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध और महापंडित राहुल सांकृत्यायन की स्मृतियां सजों कर रखी गईं थीं। समय पर रंगमंच के कलाकार अपनी विधा निखारते थे। लेकिन निर्माण पूरा न होने से स्मृतियां धूमिल होती जा रही हैं।
विज्ञापन

जैसे-जैसे बजट मिला उसी हिसाब से काम किया गया है। दिसंबर 2021 तक निर्माण पूरा कर भवन को हैंडओवर कर दिया जाएगा। करीब 83 फीसद कार्य हो चुका है। अब फिनिसिंग का कार्य चल रहा है। भवन निर्माण का 17.17 करोड़ रुपये था जिसमें से करीब 16 करोड़ रुपये मिले हैं। बाकी धन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपी सिंह, परियोजना प्रबंधक, सीएनडीएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed