फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrived six hours late and left three hours late

छह घंटा विलंब से पहुंची और तीन घंटे की देरी से हुई रवाना

Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Arrived six hours late and left three hours late
तेज आंधी और बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गए। जिसके चलते बृहस्तिवार को कैफियात डाउन (12226) दिल्ली से आजमगढ़ स्टेशन पर साढ़े छह घंटा विलंब से पहुंची। जिससे इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका परिणाम रहा कि आजमगढ़ से बनकर दिल्ली जाने वाली कैफियात अप (12225) आजमगढ़ से तीन घंटा विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में तेज आंधी और बारिश के चलते फैजाबाद के आस-पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इसके चलते कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को रोकना पड़ा। इस दौरान गर्मी में यात्री पानी के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे। उनके पास बोतल का भी पानी समाप्त हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों व छोटे बच्चों को हुई। काफी देर के बाद ट्रैक साफ होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन जैसे ही चलकर अगले स्टेशन पर पहुंची, यात्रियों ने उतरकर सबसे पहले पानी लिया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। कैफियात (12226) का आजमगढ़ पहुंचने का समय दिन में 10:50 है। जबकि वह लगभग साढ़े पांच बजे पहुंची। इसके चलते आजमगढ़ से बनकर चलने वाली कैफियात(12225) तीन घंटा विलंब से रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। उधर अमृतसर-जयनगर सरजू यमुना(14650) सात घंटा विलंब से चल रही है। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश में बताया कि तेज आंधी पानी के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed