{"_id":"62740dd583edbc100614f0b9","slug":"arrived-six-hours-late-and-left-three-hours-late-azamgarh-news-vns651990892","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटा विलंब से पहुंची और तीन घंटे की देरी से हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटा विलंब से पहुंची और तीन घंटे की देरी से हुई रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी और बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गए। जिसके चलते बृहस्तिवार को कैफियात डाउन (12226) दिल्ली से आजमगढ़ स्टेशन पर साढ़े छह घंटा विलंब से पहुंची। जिससे इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका परिणाम रहा कि आजमगढ़ से बनकर दिल्ली जाने वाली कैफियात अप (12225) आजमगढ़ से तीन घंटा विलंब से रवाना हुई।
बृहस्पतिवार की भोर में तेज आंधी और बारिश के चलते फैजाबाद के आस-पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इसके चलते कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को रोकना पड़ा। इस दौरान गर्मी में यात्री पानी के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे। उनके पास बोतल का भी पानी समाप्त हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों व छोटे बच्चों को हुई। काफी देर के बाद ट्रैक साफ होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन जैसे ही चलकर अगले स्टेशन पर पहुंची, यात्रियों ने उतरकर सबसे पहले पानी लिया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। कैफियात (12226) का आजमगढ़ पहुंचने का समय दिन में 10:50 है। जबकि वह लगभग साढ़े पांच बजे पहुंची। इसके चलते आजमगढ़ से बनकर चलने वाली कैफियात(12225) तीन घंटा विलंब से रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। उधर अमृतसर-जयनगर सरजू यमुना(14650) सात घंटा विलंब से चल रही है। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश में बताया कि तेज आंधी पानी के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।