फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrested 18 people sent to jail

पुलिस कार्रवाई से बढ़ी रही लोगों की धुकधुकी

Thu, 06 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Arrested 18 people sent to jail
बिलरियागंज में कानून व्यवस्था की जानकरी लेते एसपी ग्रामीण एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बिलरियागंज कस्बे में गुरुवार को शांति व्यवस्था जरूर बहाल हो गई, लेकिन पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों की धुकधुकी बढ़ी नजर आई। वहीं, पुलिस ने बुधवार को देश विरोधी नारे लगाने समेत गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किए गए 19 लोगों में 18 को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही 35 नामजद लोगों में से शेष आरोपियों की गिरफ्तार की कवायद गुरुवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

बिलरियागंज में सीएए के विरोध में धरना-प्रदर्शन में पथराव और लाठीचार्ज के बाद एसओ बिलरियागंज मनोज कुमार की तहरीर पर बुधवार को देश विरोधी नारा लगाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 35 नामजद के साथ ही 100 अज्ञात शामिल है। बुधवार को ही पुलिस ने नामजद 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें से 18 को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल थी, जिसे जमानत दे दी गई। नामजद लोगों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गुरुवार को भी कस्बे मे चक्रमण करती नजर आयी। पुलिस की कार्रवाई को लेकर कस्बे के युवाओं में दहशत रही। हर सौ मीटर की दूरी पर एक पीआरवी खड़ी थी। वहीं पूरा कस्बा गुरुवार को भी पुलिस छावनी नजर आया।
विज्ञापन

अभी बढ़ सकती है इनामियों की संख्या
सीएए व एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर लगाम लगाने की कवायद में पुलिस महकमा पूरी तरह से जुटा हुआ है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बुधवार को ही तीन लोगों ओसामा, शाने आलम बेग व नुरूल होदा पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभी नामजद 35 लोगों में 16 लोगों की गिरफ्तारी होनी शेष है। जिसके लिए पुलिस महकमा जुटा हुआ है। जल्द ही अन्य नामजद लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी इनामियों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ और लोगों पर इनाम घोषित किये जाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क के पास दिखी नो-इंट्री
बिलरियागंज कस्बा स्थित मौलाना जौहर अली पार्क के पास गुरुवार को भी नो इंट्री नजर आयी। भारी संख्या में पुलिस फोर्स पार्क के पास मौजूद रहा और किसी को भी पार्क में फटकने नहीं दे रहा था।

विधायक ने की शांति की अपील
गोरिया बाजार। क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद गुरुवार को भी बिलरियागंज कस्बे का भ्रमण किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने भी शांति में सहयोग की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed