फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arpit in high school and Rishu did district top in Inter, wave of happiness

हाईस्कूल में अर्पित और इंटर में रिशु ने किया जिला टॉप, खुशी की लहर

Sun, 19 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Arpit in high school and Rishu did district top in Inter, wave of happiness
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। आजमगढ़ में एसएलबीएसआईसी मिल्कीपुर विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र अर्पित सिंह व इंटरमीडिएट के रामलखन स्मारक इंटर कॉलेज हरईरामपुर के छात्र रिशु यादव जिला में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप किया है। अर्पित सिंह को93.83 प्रतिशत व रिशु यादव को 90.60 प्रतिशत अंक मिले। इसे लेकर परिजनों में खुशी की लहर थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल का परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो इस बार हाईस्कूल में जनपद के कुल 97051 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 52411 बालक व 44640 बालिका शामिल है। वहीं कुल 84,340 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 43,663 बालक और 40,677 बालिका शामिल थे। वहीं कुल 72,651 छात्र-छात्राएं पास हुए। जिसमें 36,128 बालक व 36,523 बालिका शामिल हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 87,123 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 45,111 बालक व 42,012 बालिका शामिल है। वहीं परीक्षा में 78,417 छात्र-छात्रा शामिल हुए। जिसमें 39,210 बालक व 39,207 बालिका शामिल थे। कुल सफल छात्र 64,122 है। इसमें 30,142 बालक व 33,980 बालिका शामिल है। पास होने में कुल 86.67 फीसद छात्र-छात्राएं शामिल थीं। जिसमें 76.87 फीसद बालक और 86.67 फीसद बालिका रही। वहीं हाईस्कूल में कुल 82.74 फीसद बालक व 89.79 फीसद बालिका पास हुईं। हाईस्कूल का परिणाम फीसद कुल 86.14 फीसद रहा। हाईस्कूल में अर्पित सिंह को निर्धारित 600 अंक के सापेक्ष 563 अंक मिले। सर्वाधिक 93.83 फीसद अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में रिशु यादव निर्धारित अंक 500 के सापेक्ष कुल 453 अंक प्राप्त किए। जिले में सर्वाधिक 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रिशु ने इंटर में जिला टॉप किया। इसे लेकर परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed