{"_id":"6242bbc9cc7d511d140cdc13","slug":"arms-supplier-injured-in-police-encounter-shot-in-the-leg-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : असलहा सप्लायर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : असलहा सप्लायर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती
Tue, 29 Mar 2022 01:26 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:26 PM IST
सार
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी अबू सहमा अवैध असलहे की सप्लाई करता था। मंगलवार की सुबह वह बाइक से असलहे की सप्लाई करने के लिए जा रहा था। सरायमीर थाना खेत्र के गाहुखोर श्मशान घाट के पास पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पुलिस की असलहा सप्लायर के साथ मुठभेड़ हो गई। इस घटना में असलहा सप्लायर के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया उसे उपचार के लिए पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी अबू सहमा अवैध असलहे की सप्लाई करता था। मंगलवार की सुबह वह बाइक से असलहे की सप्लाई करने के लिए जा रहा था। सरायमीर थाना खेत्र के गाहुखोर श्मशान घाट के पास पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। इस घटना में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अबू सहमा के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, 303 बोर का एक तमंचा, 32 बोर का पांच खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 303 बोर का एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की एक यामाहा बाइक बरामद किया। पूछताछ में अबू सहमा ने बताया कि वह नई उम्र के लड़कों को अवैध असलहा तुफैल कुरेशी से लेकर बेचता है। तुफैल कुरेशी 27 मार्च को थाना सरायमीर से जेल गया है। जिसके पास से एक पिस्टल 32 बोर बरामद हुई थी।
विज्ञापन