{"_id":"68cc58f9675be6f1b206a14a","slug":"armaan-stood-first-in-the-under-14-chess-category-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-137693-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शतरंज अंडर-14 अरमान प्रथम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शतरंज अंडर-14 अरमान प्रथम रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले की तीन टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता की शुरूआत दिनेश सिंह, तेज प्रताप यादव और प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता सुबह दस बजे आरंभ हुई और विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और स्ट्रेटेजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के क्रम में अंडर-14 बालक वर्ग में किसान मजदूर इंटर कॉलेज ओरा के अरमान प्रथम रहे, जबकि कंपोजिट विद्यालय हरैया के मोहम्मद मसूद को दूसरा और प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज के आदर्श तिवारी को तीसरा स्थान मिला।
इसी प्रकार अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रतिभा निलेतन की अभिज्ञ राय प्रथम रही, अफीफा को दूसरा और अदिति सिंह को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 बालक वर्ग में किसान मजदूर इंका के विश्वजीत प्रजापति को पहला, किसान मजदूर इंटर कालेज के अहरार अहमद दूसरे और प्रतिभा निकेतन के आदित्य वर्मा को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रतिभा निकेतन की दिशा गुप्ता, अंडर-19 वर्ग में प्रतिभा निकेतन के आयुष मौर्य प्रथम रहे। वहीं प्रतिभा निकेतन के आदित्य गुप्ता को दूसरा और सौरव यादव को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में तेज प्रताप यादव और दिनेश सिंह रहे। समापन पर प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।